गुरुवार से बगहा अनुमंडल में बिहार एंबुलेंस कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल

0
97

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल में बिहार एंबुलेंस कर्मचारी संघ के तत्वाधान में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का आवाहन किया गया। बिहार एंबुलेंस कर्मचारी संघ के नेता जिसमें एटक के प्रदेश अध्यक्ष नवाब , जिला प्रभारी ओमप्रकाश कांति, जिला सचिव आदर्श मणि ने बताया कि बिहार में 1 तारीख से सभी बिहार एंबुलेंस कर्मचारी संघ के हड़ताल पर जा चुके हैं। लेकिन पश्चिमी चंपारण में हम लोगों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 4 सितंबर से शुरू होगा। कर्मचारी संघ ने सरकार से कुछ मांगे को रखा है। जिससे पूरा करने के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। वही बगहा अनुमंडल में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो और हर्नाटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा एक , रामनगर, मधुबनी, भीतहा आदि क्षेत्र के मरीजों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। बिहार एम्बुलेंस कर्मचारी संघ का मानना है कि सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तो हम अनिश्चितकालीन तक हड़ताल जारी रखेंगे। एम्बुलेंस कर्मचारियों नेता और कर्मचारियों में सुनिन राम, भीम यादव , पप्पू मिश्रा, श्री किसुन राम, रवि कुमार, भवन सिंह , शैलेन्द्र मणि तिवारी, राजू कुमार , मुरारी यादव, अमरेंद्र कुमार , जाटा राव आदि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here