Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में 3 करोड़ 68 लाख लागत से बनेगी दो सड़क।

मझौलिया में 3 करोड़ 68 लाख लागत से बनेगी दो सड़क।

0
171

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी जा रही है सहायता राशि।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया प्रखंड के माधोपुर पंचायत के बाबु टोला गांव से शिवनगर गांव तक एवं बखरियां धागड टोला से शिवपुजन कुशवाहा की चिमनी तक सड़क का शिलान्यास मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी, सासंद डा संजय जयसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर किया। सासंद डा संजय ने कहा की माधोपुर बाबु टोला से शिवनगर गांव तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है।जो पुर्वी चम्पारण एवं पश्चिम चम्पारण के गांवों को जोड़ेगा।यह सड़क पुर्वी चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड रुपौलिया गांव के लोगों को पश्चिम चम्पारण के माधोपुर के एन एच से जोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकाश तेजी से हो रहा है। मंत्री रेणु देवी ने कहा कि देहात में कहावत है दीपावली के बाद हमारी माताएं बहने दरिदर को जिस तरह सुपा एवं डगरा से पीट पीट कर खदेड़ती है। उसी तरह दीपावली के बाद विपक्षियों को दरिदर के तरह पिट पिट कर खदेड देंगी। सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए बताया कि सरकार ने आशा, ममता, आंगनबाड़ी सेवीकाओ के मानदेय मे बढ़ोतरी किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के लिए दस हजार दिया जा रहा है।उन्होंने कहा की बेतिया विधानसभा में 67 सड़क का निर्माण किया गया है और बनने वाला है। विधायक प्रतिनिधि संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि माधोपुर बाबू टोला से शिवनगर गांव तक सड़क का निर्माण 165लाख एवं बखरिया धागड टोला से शिवपुजन कुशवाहा की चिमनी के पास तक 203 लाख में किया जा रहा है। दोनों सड़क का निर्माण 3 करोड़ 68 लाख में किया जा रहा है। मौके पर संवेदक आदित्य कुमार,सुनील कुशवाहा, संजय कुमार जयसवाल, पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा, वीरेंद्रचौबे, उमेश सहनी, विनय पासवान, सुशील जायसवाल, भिखारी सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश साह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!