Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास फरार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई तेज

फरार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई तेज

0
155

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र में फरार आरोपितों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है। फरार आरोपित के घरों में इश्तिहार चिपकाया गया तथा कुछ घरों की कुर्की जब्ती भी की गई है। न्यायालय से निर्गत वारंट, इश्तेहार व कुर्की वारंट के निष्पादन को लेकर विशेष अभियान के तहत चार कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। जिसमें लालू देवान, टुन्ना मंसूरी एवं अवधेश यादव के घर कुर्की की कार्रवाई की गई।वहीं वारंटी लालू देवान के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया गया।इस बाबत वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाकर लंबित वारंट व कुर्की निष्पादन और इश्तेहार का तामिला कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!