Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास घर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में घेर कर मारपीट कर सिर...

घर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में घेर कर मारपीट कर सिर फोड़ा।

0
198


मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की जेब से तीस हजार रुपए भी आरोपियों ने निकाला।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


थाना क्षेत्र के गढ़वा से अपने घर बघमबरपुर वापस लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में घेर कर मारपीट का सिर फोड़ने और जेब में रखा तीस हजार रुपए छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में इलाज करा रहे घायल मोर दास के पुत्र सुनील दास उम्र 40 वर्ष ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में देवानंद सिंह प्रमोद सिंह राजीव कुमार सिंह रजनीश सिंह आनंद सिंह आदि ने घेर कर मारपीट शुरू कर दिया। देवानंद सिंह ने लाठी से मेरे सिर पर मार कर सिर फोड़ दिया तथा मेरी जेब में रखा तीस हजार रुपए छीन लिया। सिर फटने से मैं बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़ा यह देखकर सभी हमलावर भाग खड़े हुए। सूचना पाते ही परिजन दौड़कर आए और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया ले कर आए।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुरेश कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बताते चले की घायल सुनील दास के सिर में कुल नौ टांके लगाए गए हैं।
घायल सुनील दास द्वारा देवानंद सिंह प्रमोद सिंह राजीव कुमार सिंह रजनीश सिंह आनंद सिंह आदि को आरोपित किया गया है।
इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इधर इस संदर्भ में आरोपितों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!