गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगंज ।भूमि विवाद के निपटारे हेतु चलाये जा रहे राजस्व महा अभियान मांझा पूर्वी पंचायत सुदासाह के टोला पहुचा इस गांव के जमाबन्दी धारकों को राजस्व कर्मियों के द्वारा जमाबन्दी धारकों को जमाबन्दी पर्ची का वितरण किया गया तथा राजस्व कर्मियों के द्वारा जमाबन्दी धारकों को बताया गया कि जमाबन्दी में त्रुटि हो या जमाबन्दी अलग कराना चाहते है तो आवेदन कर जमाबन्दी में सुधार या अलग करा सकते है । जो लोग अपने भूमि का सर्वे के लिए आवेदन नही किये है। वे आवेदन कर सर्वे कराया जा सकता है ।वही दूसरी तरफ जमाबन्दी में अलग करने के लिए मृत जमाबन्दी धारक की मृत्यु प्रमाण पत्र देना आवश्यक कर दिया गया है जमाबन्दी धारक के मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का नोटिफिकेशन सरकार के द्वारा मुखिया और सरपंच को कर दिया गया परन्तु मुखिया और सरपंच के द्वारा मृत जमाबन्दी धारक के मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में आना कानी की जा रही है ये कहकर की विभागीय लेटर नही जारी किया गया नही गाइड लाइन दी गयी है किस आधार पर मृत जमाबन्दी धारक का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा इस परिस्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नही होने की इस्थिति में जमाबन्दी अलग कराने में जमाबन्दी धारकों के उत्तराधिकारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है तथा चाह कर भी जमाबन्दी अलग बिना मृत्यु प्रमाण पत्र नही करा सकते है । जमाबन्दी धारकों के उत्तराधिकारियों का कहना है कि सैकड़ो वर्ष पूर्व मृत जमाबन्दी धारक की मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध नही होने की इस्थिति सरकार को चाहिए कि पँचायत से निर्गत की गई वंशावली के आधार पर जमाबन्दी अलग करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाती तो भूमि विवाद निपटारा और सरल हो जाता परन्तु सरकार के द्वारा जब तक मृत्यु प्रमाण पत्र को हटा कर वंशावली के आधार पर जमाबन्दी अलग करने की प्रक्रिया शुरु नही की जा रही तब तक भूमि विवाद निपटारा सरल नही दिख रहा हैं ।






