Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तीज व्रत पर शिवालय में भक्तिमय संध्या, भजनों व आरती से गूंजा...

तीज व्रत पर शिवालय में भक्तिमय संध्या, भजनों व आरती से गूंजा माहौल

0
218

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारन, बिहार

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित शिवालय परिसर में “एक शाम तीज व्रत के नाम” शिव भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन का कार्य मुख्य अतिथि पैक्स अध्यक्ष सुबोश कुमार, अति विशिष्ट अतिथि एनसीसी 13 बटालियन के लेफ्टिनेंट मिके प्रसाद, नायब सूबेदार लाल बहादुर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी, वार्ड प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, सुनील कुमार, मुन्नी देवी, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, छोटू गुप्ता, बबलू सिंह, महेंद्र शर्मा, संतोष राय एवं बिरजा यादव ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि सुबोश कुमार ने कहा कि तीज व्रत शिव-पार्वती की पूजा के लिए अत्यंत शुभकारी माना जाता है। विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर प्रसाद ने इसे सुहागिनों को अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी ने कहा कि आज का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए भी विशेष महत्व रखता है। वहीं, सुनील कुमार ने कहा कि तीज व्रत से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है। डी. आनंद ने तीज व्रत पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी और कहा कि हनुमानजी की पूजा जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा देती है। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद की व्यवस्था मुन्नी देवी, बबलू सिंह एवं सुनील कुमार द्वारा की गई। छोटू गुप्ता (प्रबंधक, श्री अनन्या ट्रेडर्स) ने संस्था के सामाजिक व धार्मिक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर दिनेश यादव, कृष्ण कुमार, संतोष राय, महेंद्र शर्मा, बिरजा यादव, गुड्डू यादव, अरुण यादव आदि की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बबलू सिंह ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!