Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा एसपी ने किया नगर थाना का औचक निरीक्षण

बगहा एसपी ने किया नगर थाना का औचक निरीक्षण

0
240

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने रविवार की देर शाम अचानक बगहा नगर थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन से थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में हलचल देखी गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने नगर थाना में दर्ज विभिन्न कांडों का अभिलेख देखा और लंबित मामलों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। इसलिए सभी लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लायी जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गश्ती व्यवस्था को और सशक्त बनाया जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। निरीक्षण के समय बगहा पुलिस अंचल निरीक्षक संजय कुमार पाठक, नगर थानाध्यक्ष, शैलेश कुमार, पटखौली थानाध्यक्ष, भैरोगंज थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। एसपी ने सभी को कांडों के त्वरित निष्पादन, पीड़ितों की समस्याओं के समाधान और थाना में आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। एसपी के औचक निरीक्षण से थाने के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में अनुशासन और कार्य के प्रति गंभीरता का भाव और मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!