Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नशे की हालत में एक शराबी गिरफ्तार

नशे की हालत में एक शराबी गिरफ्तार

0
245

बाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के लव-कुश घाट के समीप मुख्य सड़क पर संध्या गश्ती के क्रम में रविवार की देर शाम नेपाल से शराब पीकर आ रहे एक शराबी को नशे के हालत में पकड़ा। जिसे थाना लाया गया और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर 145 एमजी अल्कोहल की मात्रा पाई गई। जिससे शराब पीने की पुष्टि की गई। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया कि बिहार में शराबबंदी है और शराब को लेकर पुलिस काफी चौकस है। रविवार की शाम थाना के पदाधिकारी संध्या गश्ती कर रहे थे। इसी क्रम गंडक बराज की ओर से एक व्यक्ति आ रहा था। वह शराब के नशे में था गश्ती गाड़ी से उसे थाना लाया गया और शराब पीने की पुष्टि की गई। पकड़े गए शराबी की पहचान श्रवण सिंह पिता रामाधार सिंह ग्राम- अमोलवा थाना गौनाहां के रूप में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!