बगहा के भितहा से अजय गुप्ता की रिपोर्ट
प्रखंड भितहा पंचायत हथुअहवा के जमुनिया सरकार भवन में आयोजित राजस्व महाभियान शिविर का निरीक्षण सीओ मनोरजन शुक्ल कें द्वारा किया गया! दर्जनों भूमि धारकों ने भूमि संबंधी अपनी समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा उपस्थित भूमि धारकों से कहा कि सभी भू धारक अपनी – अपनी भूमि का खतियान दस्तावेज आदि अपडेट करा ले! जमाबंदी में भी सुधार किया जा रहा है इसका लाभ भूमि धारक अवश्य उठावें! उन्होंने आम जनों से अपील किया कि भूमि संबंधी दस्तावेजो कि त्रुटियों को सुधार कराने हेतु शिविर का सहारा ले! सीओ मनोरजन शुक्ल ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुर्वजों कि मृत्यु के बाद उनके उतराधिकारीयों नाम से जमाबंदी कराई जाएगी! इसके लिए पुर्वजों कि जमीन का खाता,खेसरा, और रकबा का विवरण परिमार्जित कर सही किया जाएगा! उत्तराधिकारीयो नामांकन के लिए रैयतों को निर्धारित प्रपत्र भरकर पूर्वज कि मृत्यु प्रमाण पत्र और वंशावली के साथ राजस्व महाभियान शिविर में जमा कराना होगा! जो जमाबंदी अब तक ऑनलाइन नहीं हुई है उन्हें भी इस अवधि में ऑनलाइन कर दिया जाएगा! निरीक्षण के दौरान के दारा कैंप में मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अभियान को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ संचालित किया! मौके राजस्व पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार एवं सभी कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे






