Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन परमात्मा को दिखाया नहीं, सिर्फ दर्शन किया जाता है -पं-भरत उपाध्याय

परमात्मा को दिखाया नहीं, सिर्फ दर्शन किया जाता है -पं-भरत उपाध्याय

0
167

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार



हुत से लोग तो कहते हैं कि भगवान है ही नहीं लोग कहते हैं यदि वो है तो उनको दिखाओ कि वो कहाँ हैं ? भगवान को देखा तो जा सकता है लेकिन भगवान को दिखाया नहीं जा सकता है।
एक बार किसी सन्त के पास कोई जिज्ञासु आया और उस सन्त को कहा कि महाराज तुम भगवान की बात करते हो तो मुझे दिखाओ कहाँ है तुम्हारा भगवान ? मुझे नजर क्यों नहीं आता ?
सन्त ने कहा कि भइया सन्त तो अनुभव की चीज है मैं तुम्हें कैसे दिखाऊँ ? मैं अनुभव कर सकता हूँ मैं उनको देख सकता हूँ मेरे भजन से प्रसन्न होकर वो मुझे अपनी झलक दिखाते हैं पर मैं तुझे कैसे दिखाऊँ ?
उस जिज्ञासु को ये सब बातें अच्छी नहीं लगी उसने हठ करते हुए सन्त को कहा कि मुझे ये सब मत बोलो ये ज्ञान की बातें मुझे नहीं सुननी। तुम दिखा सकते हो तो दिखाओ कहाँ है तुम्हारा भगवान ?
सन्त ने उसे बहुत समझाया भजन की साधना की बात बताई पर उसको कुछ समझ ही नहीं आता वो बार बार कहता कि तुम मुझे अपना भगवान दिखाओ, कहाँ है तुम्हारा भगवान, मुझे दिखाओ।
जब वह किसी तरह नहीं माना तो सन्त ने तुरन्त पास में पड़ी अपनी लाठी उठाई और उसके पैर पर जोर से दे मारी। जितनी जोर से लाठी पड़ी उतने ही जोर से वह दर्द से तड़प उठा। चीखने लग गया हाय मैं मर गया हाय मेरे चोट लग गई बड़ी तकलीफ होती है बड़ा दर्द होता है।
जब उसने ये बात कही तो सन्त ने उसको हँसते हुए पूछा कि दिखा कहाँ है तेरा दर्द ? दिखा मुझे कहाँ है ?
वो रोता-रोता तड़पता-तड़पता पीड़ा में बोला अरे महाराज ! दर्द को तो महसूस किया जा सकता है, कोई दिखाया थोड़ी जा सकता है मैं दिखाऊँ कैसे कि कहाँ है मेरा दर्द।
सन्त ने हंसकर कहा पागल इसी तरह से परमात्मा को दिखाया नहीं जा सकता, पर उसको देखा जा सकता है उसका दर्शन किया जा सकता है। जिस पर वो कृपा कर दें उसको उनका दर्शन हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!