Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सेनुवरिया मैं हुआ कुश्ती महा दंगल का आयोजन।

सेनुवरिया मैं हुआ कुश्ती महा दंगल का आयोजन।

0
294

अखाड़े में देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाएं कुश्ती के दांव पेंच

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

सेनुवरिया पंचायत मैं आयोजित कुश्ती महा दंगल का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सूक्तामुखी समाज सेवी मंटू कुशवाहा मुखिया पति खुर्शीद आलम तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष शंभू सहनी साहब सहनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी ने कहा कि कुश्ती की परंपरा को जीवंत रखना आधुनिक दौर में सबके लिए प्रेरणादायक है। आज के नवयुवकों को कुश्ती कबड्डी जैसे खेलों को आत्मसात करना चाहिए। जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन कुमार ने बताया कि शारीरिक क्षमता मैं विकास और मजबूती करण के लिए कुश्ती अनिवार्य है।
कुश्ती महा दंगल के बीच पहुंची बिहार की पशु एवं मत्स्य पालन विभाग की मंत्री रेणु देवी ने पहलवानों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज के दौड़ में कुश्ती जैसी प्राचीन खेल को जीवंत रखना महान कार्य है। कुश्ती जैसे खेल से शारीरिक विकास होता है। मानव शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होता है। विश्व पटल पर ओलंपिक जैसे खेलों में कुश्ती का भी आयोजन होता है जिसमें खिलाड़ी भाग लेकर पदक जीतते हैं और अपने देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष शंभू सहनी साहब सहनी मनोज सहनी मुकेश सहनी राज देव दास आदि को इस परंपरा को जीवंत रखने के लिए बधाई दिया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष शंभू सहनी ने बताया कि वर्ष 2013 से कुश्ती महा दंगल का आयोजन किया जा रहा है। विजेता पहलवानों के साथ-साथ सभी पहलवानों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया जाता है।
समाजसेवी साहब सहनी ने बताया कि कुश्ती महा दंगल प्रतियोगिता में बिहार उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा दिल्ली राज्यों के पहलवानों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल के भी पहलवान भाग लेते हैं और कुश्ती के दांव पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर देते हैं।
बताते चले की कुश्ती महा दंगल एक ऐसी प्राचीन खेल है जिसमें पहलवानों द्वारा दर्शकों के बीच जोश उमंग उत्साह और जुनून पैदा कर दिया जाता हैं।
कुश्ती महा दंगल में रामबाबू पहलवान सुनील पहलवान अंकित पहलवान बाबा सुमन पांडे प्रदीप पहलवान आफताब पहलवान सत्येंद्र पहलवान राजू पहलवान अरुण पहलवान रंजीत पहलवान विकास पहलवान सहित दर्जनों पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया।
कुश्ती महा दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ अखाड़ा पूजन से हुआ तदु परांत आगत अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मुकाबला शुरू होने के पहले राष्ट्र गन प्रसारित किया गया जिसके सम्मान में सभी दर्शन और पहलवान खड़े होकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।
इस अवसर पर मुखिया पति खुर्शीद आलम समाज सेवी शंभू प्रसाद साहब साहनी मुकेश साहनी आदि ने पहलवानों को सम्मानित किया।
कुश्ती महा दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!