Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास औरंगाबाद में जया एकादशी पर भक्ति गंगा का आयोजन, भजनों से गुंजायमान...

औरंगाबाद में जया एकादशी पर भक्ति गंगा का आयोजन, भजनों से गुंजायमान हुआ वातावरण

0
974

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

औरंगाबाद। जया एकादशी के पावन अवसर पर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा भक्ति गंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजेंद्र कुमार मिश्रा, महेंद्र शर्मा एवं संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर भजन गायक डी. आनंद ने हनुमान चालीसा की प्रस्तुति कर समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने विभिन्न भजनों के माध्यम से जया एकादशी के महत्व को उजागर करते हुए बताया कि यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, जिसके पालन से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मुख्य अतिथि विजेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जया एकादशी को अजा एकादशी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस व्रत के प्रभाव से राजा हरिश्चंद्र ने अपना राज्य और परिवार पुनः प्राप्त किया था। अंजु देवी ने इसे सौभाग्य और पाप मुक्ति का अद्वितीय मार्ग बताया।

भक्ति कार्यक्रम में कृष्ण भगवान, बजरंगबली एवं शंकर भगवान के भजनों की प्रस्तुति ने भक्तों का मन मोह लिया। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों से वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

धार्मिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने समवेत स्वर में नाम संकीर्तन किया। महाप्रसाद की व्यवस्था पंडित विजेंद्र कुमार मिश्रा एवं महेंद्र शर्मा ने की।

कार्यक्रम में संतोष राय, अंजू राय, वार्ड प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, दिनेश यादव, मुन्नी देवी, तारकेश्वर चौधरी, पिंटू कुमार, कृष्ण कुमार, बिमला सोनी, गुड्डू यादव, सत्येंद्र यादव एवं कैमरामैन अमित कुमार की भूमिका सराहनीय रही। संचालन संतोष राय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विजेंद्र कुमार मिश्रा एवं सत्येंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया।

अंत में स्वरांजलि सेवा संस्थान की ओर से सहयोग देने वालों—कथा पटकथा लेखक मोहम्मद एम. शफी, वर्ल्ड मीडिया इन्फोटेनमेंट के फाउंडर राजेश कुमार गुप्ता, समाजसेवी नवरत्न प्रसाद, फौजी विद्यासागर राणा, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, संस्था के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार, नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई एवं संजय कानू—के प्रति आभार प्रकट किया गया।

विदित हो कि स्वरांजलि सेवा संस्थान वर्ष 2012 से चलंत दरिद्र नारायण भोज के माध्यम से लावारिस दिव्यांगों को भोजन उपलब्ध कराता आ रहा है तथा गुमशुदा लोगों को उनके परिजनों से मिलवाने का भी कार्य करता है। इसके अतिरिक्त हर पूर्णिमा को भारत-नेपाल सीमा स्थित बेलवा घाट परिसर में नारायणी गंडकी महाआरती का आयोजन भी संस्था की ओर से किया जाता है। इस विशिष्ट कार्य हेतु संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद एवं कर्नाटक राज्य प्रभारी स्वरांजलि सिंह की सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!