Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास किसनों की भीड़ ने बिस्कोमान के जंगला को तोड़ा, कर्मियों ने थाने...

किसनों की भीड़ ने बिस्कोमान के जंगला को तोड़ा, कर्मियों ने थाने में दिया आवेदन

0
279

जंगला टूटे हुए बाद पुलिस द्वारा किसानों पर हल्का बल प्रयोग किया गया

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल स्थित बिस्कोमान भवन में सोमवार के दिन प्रशासन की देखरेख में यूरिया का वितरण हो रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात किसानों द्वारा बिस्कोमान भवन के काउंटर के जंगला को तोड़ दिया गया। जिसके बाद वहां स्थित पुलिसकर्मियों द्वारा किसनो पर हल्का बल प्रयोग किया गया। किसानों की भीड़ को तीतर बितर किया गया। इसके बाद मौजूद किसानों ने जमकर हंगामा किया। वही बिस्कोमान भवन के मैनेजर संजीत कुमार और सहायक रवि कुमार ने आरोप लगाया है कि सुबह से 1 बजे दिन तक यूरिया का वितरण हम लोग कर रहे थे। तभी अचानक किसानों के अज्ञात भीड़ ने यूरिया वितरण करने वाले खिड़की को उखाड़ कर तोड़ दिया दिया।


बिस्कोमान के सहायक रवि कुमार का आरोप है। अज्ञात लोगों द्वारा 206 बोरा यूरिया की राशि भी लूट ली गई। जिसकी लिखित शिकायत प्राथमिक की दर्ज करने के लिए पटखौली थाना में दी है। वही प्रखंड बगहा दो के कृषि पदाधिकारी रंजीत राय ने बताया कि खिड़की उखाड़ने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा विधि व्यवस्था को सही रखने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया। लेकिन मैंने कोई भी निर्देश पुलिसकर्मियों को नहीं दिया था। वही बिस्कोमान भवन में एसडीएम के निर्देश के आलोक में यूरिया वितरण तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। एसडीएम के आदेश के बाद ही यूरिया का वितरण किया जाएगा। वही किसानों में काफी नाराजगी है । उनका आरोप है कि हम लोगों पर लाठी चार्ज किया गया। वही पदाधिकारीयों द्वारा बताया कि इस मामले की जांच होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!