Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षक विनोद उपाध्याय को मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षक विनोद उपाध्याय को मिला सम्मान

0
312

विजय कुमार शर्मा बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार 15 अगस्त 2025

देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय के निर्देशन में, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान 2025 (SIR) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।

बगहा अनुमंडल के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक एवं बी.एल.ओ. (04 – बगहा विधानसभा) श्री विनोद उपाध्याय को भी इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बगहा अनुमंडल कार्यालय में आयोजित विशेष समारोह में, अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव कुमार, अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी बगहा एवं अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से श्री उपाध्याय को सौंपा गया।

सम्मान प्राप्त कर भावुक हुए श्री विनोद उपाध्याय ने कहा कि—


यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और मेरे कार्यक्षेत्र की पहचान है। मैं इस अवसर पर जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा, अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी बगहा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा-1 का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।

स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया यह सम्मान, निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, समर्पण और निष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!