Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास धूमधाम और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व,...

धूमधाम और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व, आन बान शान से लहराया तिरंगा।

0
354

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

भारतीय आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस 2025 समस्त प्रखंड में धूमधाम और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी राजीव रंजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद आंगनवाड़ी कार्यालय में सीडीपीओ पूनम कुमारी मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार पांडे थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने झंडों तोलन किया।

मुखिया सत्य प्रकाश अरुणा देवी साजरा खातून शारदा देवी आशा देवी निर्मला तिवारी आशीष भट्ट गिरिजा देवी कुंती देवी द्रौपदी देवी सरपंच शिवजी राम सुदामा सहनी अशोक प्रसाद आदि ने पंचायत भवन और ग्राम कचहरी परिसर में झंडा फहराया।


इधर रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक नागेंद्र पांडे राजकीय मध्य विद्यालय पारस पकड़ी में प्रधानाध्यापक रामाशंकर सिंह एम जी पब्लिक हाई स्कूल में व्यवस्थापक अरशद सरहदी ने झंडों तोलन किया।


पुरे प्रखंड में आजादी का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय गीतों से वातावरण गुंजित होता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!