Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वीरों के बलिदानों ने हमें आजादी दिलाई -पं-भरत उपाध्याय

वीरों के बलिदानों ने हमें आजादी दिलाई -पं-भरत उपाध्याय

0
249

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य ने अपने निज निवास पर ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि –15 अगस्त सन 1947 में हमारा देश स्वतंत्र हुआ ।हमने कड़े संघर्ष के बाद ब्रिटिश राज से आजादी हासिल की, इसी दिन आधी रात को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही भारत में 200 साल पुराने ब्रिटिश शासन का अंत हो गया। अब हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र में सांस ले रहे हैं ।अंग्रेजों ने लगभग 200 वर्षों तक भारत पर शासन किया। ब्रिटिश उपनिवेशवाद के तहत प्रत्येक भारतीय का जीवन निराशाजनक और संघर्षपूर्ण था। भारतीयों के साथ गुलाम जैसा व्यवहार किया जाता था और उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं थी।

भारतीय शासक ब्रिटिश अधिकारियों की कठपुतली थे। ब्रिटिश शिवीरों में भारतीय सेनानियों के साथ क्रूरता की जाती थी और किसान भूख से मर रहे थे, क्योंकि वे फसल नहीं उगा सकते थे। उन्हें भारी भूमि कर देना पड़ता था।
इस विशेष अवसर पर भारत के लोग भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए महान पुरुषों और महिलाओं के निस्वार्थ बलिदान और अद्वितीय योगदान को याद करते हैं। भारत को कई असाधारण स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों के विना स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो पाती। जिनमें भगत सिंह, झांसी की रानी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, मोहनदास करमचंद गांधी, जवाहरलाल नेहरू, राम प्रसाद बिस्मिल, और अशफाक उल्ला खान कुछ उल्लेखनीय नाम हैं ।
अंत में उपस्थित बच्चों व अभिभावकों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!