Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में राष्ट्रीय ध्वज, महिला स्वच्छता और जागरूकता के संग उमड़ा देशभक्ति...

बगहा में राष्ट्रीय ध्वज, महिला स्वच्छता और जागरूकता के संग उमड़ा देशभक्ति का जज्बा।

0
278

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा नगर में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला, जब कुमार फाउंडेशन टीम और लेट इंस्पायर बिहार ने 65 बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग से भव्य हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा एवं मातृ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों की महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए, साथ ही उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

समारोह में पहुंचे एसएसबी उप कमांडेंट श्री खोजाराम रोमरोड ने कहा

तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खुलकर बात करना समाज के विकास की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। और कहा की जब महिला सशक्त होगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। हमें शर्म और संकोच की दीवारें तोड़नी होंगी।

संस्था के अध्यक्ष आकाश कुमार ने स्पष्ट किया—

महिला स्वच्छता से जुड़ी कुरीतियां तोड़ना आवश्यक है। आज भी संकोच के कारण कई महिलाएं गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं। हमारा लक्ष्य है जागरूकता फैलाना और महिलाओं को रोजगार से जोड़ना। उन्होंने 65 बटालियन के कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही यह कार्यक्रम इतना सफल और भव्य रूप से आयोजित हो सका। मौके पर मौजूद रहे – शिव गुप्ता, दिग्विजय सिंह, गुड्डू कुमार, माही, धर्मेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, विशाल कुमार, राहुल कुमार, युवा कांग्रेस प्रतिनिधि संदीप उर्फ गोलू सहित सैकड़ों बच्चे और स्थानीय नागरिक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!