Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसएसबी 21वीं वाहिनी ने निकाली “हर घर तिरंगा” मोटरसाइकिल रैली, देशभक्ति नारों...

एसएसबी 21वीं वाहिनी ने निकाली “हर घर तिरंगा” मोटरसाइकिल रैली, देशभक्ति नारों से गूंजा बगहा व वाल्मीकिनगर

0
278

वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा गुरुवार को कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” मोटरसाइकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली को बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज (IPS) ने एसपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बगहा-1, रामपुर, हरनाटांड़, संतपुर सोहरिया, दरुआबारी, लक्ष्मीपुर, ठारी होते हुए नदी घाटी योजना स्कूल, वाल्मीकिनगर में संपन्न हुई। इसका उद्देश्य वाहिनी के कार्यक्षेत्र के हर गांव को जोड़ना और लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जगाना था।

रैली में जवानों के साथ स्थानीय जनता, स्कूली बच्चे, पत्रकार और विशिष्ट व्यक्तियों ने जोश-ओ-ख़रोश से भाग लिया। रास्ते भर तिरंगे की शान और बलिदान की गाथा गूंजती रही, देशभक्ति नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह स्थानीय लोगों और बच्चों ने फूल बरसाकर रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश दिया गया—कि 15 अगस्त को हर देशवासी अपने घर पर तिरंगा फहराकर न केवल एकता का संदेश दें, बल्कि उन वीर शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करें जिन्होंने राष्ट्र की आज़ादी और निर्माण में योगदान दिया।

रैली में शामिल प्रमुख अतिथि और अधिकारी:

सुशांत कुमार सरोज, पुलिस अधीक्षक, बगहा (IPS)

कुमार देवेंद्र, SDPO बगहा

रणजीत कुमार, DSP वाल्मीकिनगर (महिला स्वाभिमान बटालियन)

अमित कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी

सुमन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मीपुर रमपुरवा

प्रमोद सिंह, पूर्व मुखिया वाल्मीकिनगर

मनोज कुमार, प्रकृति प्रेमी बगहा

सुमन देवी, सेल्फ हेल्प ग्रुप (मधुमक्खी पालन)

स्थानीय मीडिया बंधु एवं अन्य अधिकारी

एसएसबी के अधिकारी:

तपेश्वर संबित राउत, कमांडेंट 21वीं वाहिनी, बगहा

भोलानाथ, उप कमांडेंट

भूषण चंद्र रॉय, उप कमांडेंट

विवेक सिंह दांगी, सहायक कमांडेंट

जिशनु एम., सहायक कमांडेंट (चिकित्सा)

समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं बलकर्मी

“हर घर तिरंगा” रैली ने न केवल देशभक्ति का संदेश फैलाया बल्कि लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर गर्व और एकजुटता का अहसास भी कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!