Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिहार में बदलाव चाहिए शिक्षा और रोजगार चाहिए।

बिहार में बदलाव चाहिए शिक्षा और रोजगार चाहिए।

0
318



अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


राजा भार पंचायत स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में बदलो बिहार कार्यक्रम के तहत जन सुराज पार्टी की एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बेतिया विधान सभा की संभावित प्रत्याशी रंजू कुमारी ने कहा कि बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने लगी है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की गंगोत्री प्रवाहित हो रही है। प्रत्येक छोटा बड़ा कर्मचारी और बाबू भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहा है। बिहार मजदूरो की फैक्ट्री बन चुका है। उन्होंने उपस्थित जनता से अपील किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपने बच्चों के भविष्य के लिए तथा बिहार में व्यवस्था बदलाव के लिए जन सुराज को वोट देने का संकल्प लेते हुए जनता का सुंदर राज स्थापित करने में जन सुराज को समर्थन दे। उन्होंने कहा कि आज बिहार खस्ता हाल हो गया है। अगर बिहार में हमारी सरकार बनती है तो मजदूरों का पलायन बंद हो जाएगा समता मूलक समाज की स्थापना होगी।

प्रदेश महासचिव नंदकिशोर कुशवाहा ने कहा कि बिहार में लालू राबड़ी का जंगल राज रहा है। आज भाजपा गठबंधन की सरकार है जिसमें महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिहार के मजदूर दूसरे राज्यों में जाकर अपना खून पसीना बहा रहे हैं। जन सुराज की सरकार बनने पर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए बेहतर बना दिया जाएगा। महिलाओं को वार्षिक ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा। बिहार में जनता का सुंदर राज् स्थापित करते हुए मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए जन सुराज का साथ दें। अनुमंडल अध्यक्ष नीतू शाही ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि बिहार में जन सुराज की सरकार बनने पर महिलाओं को पापड़ बनाने अचार बनाने अगरबत्ती बनाने दिया सलाई बनाने आदि से संबंधित रोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनके लिए लोन की सुविधा और बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम का संचालन भरत राज ने किया इस अवसर पर गुड्डू कुमार सिंह नारायण मिश्रा रामजी शाह रामेश्वर प्रसाद जितेंद्र सहनी दिलीप सहनी चंद्रशेखर सहनी नागेंद्र सिंह कन्हाई महतो अनवर आलम आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!