Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिवान: आदर्श नगर महादेवा में शिक्षक के घर से साइकिल चोरी, CCTV...

सिवान: आदर्श नगर महादेवा में शिक्षक के घर से साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

0
288

सिवान बिहार से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सिवान। आदर्श नगर महादेवा मोहल्ले में एक शिक्षक के घर से साइकिल चोरी की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिक्षक का नाम पूनम कुमारी है। बीते दिन उनके घर के बाहर रखी साइकिल अज्ञात चोर ने चुरा ली।

चोरी की यह पूरी घटना घर के पास लगे CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि चोर की नजर शुरू से ही साइकिल पर थी और मौका पाते ही वह उसे लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरी की यह वारदात दिनदहाड़े हुई, लेकिन अभी तक चोर की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं से मोहल्लेवासी चिंतित हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!