Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बहनों ने 65वीं वाहिनी के सशस्त्र सीमा बल बगहा में जवानों को...

बहनों ने 65वीं वाहिनी के सशस्त्र सीमा बल बगहा में जवानों को राखी बांध मांगी दुआएं ।

0
223

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण, बिहार


65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा ने अपने वाहिनी परिसर में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। वाहिनी कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में, एकल अभियान एन.जी.ओ. की बहनों ने वाहिनी के अधिकारियों और कार्मिकों को राखी बाँधी।
रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर, वाहिनी कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने 65वीं वाहिनी की ओर से एकल अभियान एन.जी.ओ. की बहनों को उपहार भेंट किए।

कार्यक्रम के दौरान, वाहिनी के कार्मिकों और एकल अभियान की बहनों ने रक्षाबंधन और देशप्रेम पर आधारित मनमोहक गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। इस भव्य आयोजन में वाहिनी के कमांडेंट  नंदन सिंह मेहरा, द्वितीय कमान अधिकारी कोजा राम लोमरोड़, उप कमांडेंट  पंकज शर्मा, उप कमांडेंट नीलकांत, एकल अभियान एन.जी.ओ. के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव और मंच प्रमुख दीपक साह सहित 65वीं वाहिनी के सभी कार्मिक और एन.जी.ओ. की बहनें उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!