Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास यूरिया की एक बड़ी खेप पहुचने पर बगहा अनुमंडल के नगर, गांवो...

यूरिया की एक बड़ी खेप पहुचने पर बगहा अनुमंडल के नगर, गांवो के किसानों में खुशी

0
273

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

नवागत बगहा दो प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत राव ने बताया कि बगहा अनुमंडल के बिस्कोमान भवन में यूरिया की एक बड़ी खेप आ गई है। जिसका वितरण बुधवार से किया जाएगा। वहीं इसी को लेकर मौजूद किसानों ने यूरिया की खेप पहुंचने पर खुशी जाहिर की है। जिसमें मुरारी , मुन्ना पंडित, सुभाष , गौरी खत्री, शशि , राम नगीना, नरेश , आदि किसानों को कहना है कि बगहा अनुमंडल प्रशासन द्वारा यूरिया की बड़ी खेप पहुंची है। जिसकी जानकारी प्रखंड कृषि विभाग द्वारा मिली। यूरिया के मिलने से किसान समय से खेतों में खाद डाल पाएंगे। बगहा के बिस्कोमान गोदाम के मैनेजर संजीत कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा मिले निर्देश के अनुसार एक आधार पर दो बोरा यूरिया किसानों को दिया जायेगा। जिसके लिए प्रशासन द्वारा बॉस की बैरिकेड की व्यवस्था की गई है। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अब किसानों को यूरिया के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही उनके नजदीकी सरकारी और पंजीकृत दुकानों में यूरिया उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!