Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित गंडक बराज के 32 नंबर फाटक पर  युवक...

इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित गंडक बराज के 32 नंबर फाटक पर  युवक गिरा हुआ, जख्मी

0
219

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

शनिवार की दोपहर गंडक बराज के 32 नंबर फाटक में एक भारतीय युवक करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। युवक नेपाली पुलिस के कहने पर गंडक बराज के फाटक से एक शव निकाल रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ। इसके बाद घायल युवक को नेपाली पुलिस के द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाल्मीकि नगर लाया गया। जख्मी युवक की पहचान लव कुश घाट गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्ना राय पिता रामदयाल राय के रूप में की गई। बताते चलें कि नेपाल से बहकर आए एक शव को नेपाली पुलिस के कहने पर वह गंडक बैराज के फाटक नंबर 32 के नीचे उतरा था।ऊपर चढ़ने के क्रम में पैर फिसलने के कारण वह पुल से नीचे जा गिरा। बेहतर इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!