Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ 65 वाहिनी द्वारा खैरानी दोन में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन...

65 वाहिनी द्वारा खैरानी दोन में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

0
218

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में खैरानी दोन के स्थानीय नागरिकों के लिए निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) 65 वाहिनी के द्वारा स्थानीय लोगों को इलाज कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया ।
65 वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है । कार्यक्रम की पूर्व सूचना संबन्धित ग्राम-जनप्रतिनिधियों को दी गई थी जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम द्वारा लाभान्वित हो सकें।

इस कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्थानीय नागरिकों को वर्षा ऋतू में स्वयं को बीमारियों से सुरक्षित रखने के उपाय एवं स्वच्छता के नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से बताया गया।
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ लिया। कार्यक्रम के पश्चात नागरिकों ने इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन भविष्य में नियमित रूप से करते रहने का निवेदन किया जिससे गरीब नागरिकों के स्वास्थ्य जांच तथा दवा की जरूरतों को पूरा किया जा सके । इस कार्यक्रम मे लगभग 53 मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवा का वितरण किया गया । चिकित्सा अधिकारी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के संबंध मे और “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” तथा युवतियों को केंद्रीय पुलिस बल मे भर्ती होने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम मे डॉ. रवि कुमार, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा), खैरानी दोन के वार्ड सदस्य बलिराम महतो, 65 वाहिनी की चिकित्सा टीम तथा जवान सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!