Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नहीं रहे गरीबों के मसीहा शिव कुमार तिवारी

नहीं रहे गरीबों के मसीहा शिव कुमार तिवारी

0
534

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

  • असामयिक निधन पर लोगों ने जताया गहरा दुःख
  • सहकारिता पदाधिकारी पद से हुए थे सेवानिवृत
    मांझागढ़ (गोपालगंज)। स्थानीय प्रखंड के गौसिया गांव निवासी व सहकारिता पदाधिकारी पद से सेवानिवृत शिव कुमार तिवारी का असामयिक निधन पर लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ता व गरीबों के मसीहा के रूप में अपनी पहचान कायम करने वाले स्व शिव कुमार तिवारी एक नेक दिल इंसान थे। लंबी बीमारी से 87 वर्ष की अवस्था में इस दुनिया को अलविदा किया। वर्ष 2001 में गोपालगंज में आई बाढ़ की विभीषिका में स्व तिवारी ने महीना दिनों तक बाढ़ राहत कैंप लगाकर लोगों को राहत पहुंचाया। इसके साथ ही गौसिया के समीप लगे भीषण आगजनी में स्व तिवारी ने महीना दिनों तक कैंप लगाकर आवश्यक खाद पदार्थों का प्रबंध किया। इन कार्यों से इनको गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा। स्व तिवारी अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गए। बड़ा पुत्र डॉ नवीन कुमार तिवारी डी ए वी प्लस टू विद्यालय में बतौर शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वही दूसरा पुत्र मनीष कुमार तिवारी मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत है। इनके निधन पर दुःख व्यक्त करने वालों में डी ए वी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सचिव जगदीश नारायण आर्य, अजय कुमार, विजय कुमार आर्य, डॉ रीता आर्या, संजय राजेश, बृजकिशोर वर्मा, अखिलेश सिंह, पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश, नम्रता, गौसिया पंचायत के मुखिया राधा रमण मिश्र, ज्योतिष शर्मा, सुनील तिवारी आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!