Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मलंग बाबा के पावन स्थल में आयोजित महावीरी अखाड़ा का हुआ उद्घाटन।

मलंग बाबा के पावन स्थल में आयोजित महावीरी अखाड़ा का हुआ उद्घाटन।

0
406


बिहार की पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री रेणु देवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार


मझौलिया के सतभिडवा 55 पुल के समीप मलंग बाबा के पावन स्थल प्रांगण में नाग पंचमी पर्व के अवसर पर आयोजित महावीरी अखाड़ा का उद्घाटन वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर बिहार की पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री रेणु देवी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार हमारे सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत है। पर्व त्योहार हमारे एकता और बंधुता तथा धर्म के रक्षक माने जाते हैं। हम लोगों को अपनी विरासत को पूरे धूमधाम से मनाना चाहिए तथा देश की अखंडता सांप्रदायिक सौहार्द समृद्धि के लिए कामना करनी चाहिए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश मंत्री और आगत अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद लालमति देवी नगर निकाय प्रकोष्ठ बेतिया के प्रभारी राहुल कुमार संदीप कुमार श्रीवास्तव कमल मुखिया अधिवक्ता आशिक अंसारी अलीराज हुसैन दिनेश कुमार मुखिया सांझ देवी सुनील कुमार रूपेश कुमार पांडे अध्यक्ष भोला पासवान मुन्ना सिंह धीरज चौरसिया पूर्व फौजी ध्रुव बैठा अनवर आलम वजीर आलम कृष्ण मोहन चौरसिया सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।
इस अवसर पर महावीरी अखाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार नेपाल उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा के पहलवानों ने पहलवानी का दमखम दिखाया बताते चले कि मेला का आयोजन पिछले 10 वर्षों से लगातार आयोजित होते चला आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!