Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भितहा प्रखंड से लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड के प्रखंड अध्यक्ष बने प्रेमचंद...

भितहा प्रखंड से लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड के प्रखंड अध्यक्ष बने प्रेमचंद गुप्ता

0
293

अजय गुप्ता भितहा पश्चिम चंपारण, बिहार

गुरुवार को भितहा प्रखंड के ग्राम रूपही निवासी प्रेमचंद गुप्ता को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के भितहा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष संतराज गुप्ता की उपस्थिति में की गई।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतराज ने कहा कि, “हमें प्रसन्नता है कि प्रेमचंद गुप्ता जैसे कर्मठ कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिली है। हमें विश्वास है कि इनके नेतृत्व में पार्टी और संसदीय बोर्ड को नई मजबूती मिलेगी।”प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर प्रेमचंद गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “पार्टी ने जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी गरिमा और ईमानदारी से निभाऊँगा। आगामी विधानसभा चुनाव में चाहे हमारी पार्टी के उम्मीदवार हों या गठबंधन के, सबसे पहले लोजपा (रा) के कार्यकर्ता सक्रिय दिखाई देंगे।”प्रेमचंद गुप्ता की नियुक्ति पर लोजपा (रा) कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!