Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि नगर के नए थानाध्यक्ष बने मुकेश चंद्र कुंवर

वाल्मीकि नगर के नए थानाध्यक्ष बने मुकेश चंद्र कुंवर

0
262

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाने में नये थानाध्यक्ष के रूप में मुकेश चन्द्र कुंवर ने बुधवार को योगदान कर लिया। वे इससे पहले बगहा में मेजर सार्जेंट के पद पर कार्यरत थे।नये थानाध्यक्ष ने योगदान करते वक्त कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा दारू के धंधेबाजों पर भी नकेल कसना उनकी प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में जहां भी विधि व्यवस्था भंग होने की संभावना होगी, वहां पुलिस मौजूद रहेगी। पुलिस अपराधियों की नाक में नकेल डालने का काम करेगी। इसके लिए पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना जरूरी होगा। आमलोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर बाल्मीकि नगर थाने में तैनात पुलिस अधिकारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!