Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भितहा थाने की कमान संभाले अभिलाष कुमार झा ,कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना...

भितहा थाने की कमान संभाले अभिलाष कुमार झा ,कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना प्राथमिक लक्ष्य।

0
532

अजय गुप्ता भितहा पश्चिम चंपारण की रिपोर्ट

सोमवार को भितहा थाना में एक नई शुरुआत हुई जब अभिलाष कुमार झा ने नए थानाध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और अपराध पर नियंत्रण उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि “जनता की समस्याओं का समय पर समाधान और पुलिस-जनता के बीच विश्वास और सहयोग का सेतु बनाना हमारा कर्तव्य है। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।”इस मौके पर थाना परिसर में अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उनका संपूर्ण विधि-विधान से स्वागत किया गया।अभिलाष कुमार झा ने सभी पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “जनता और पुलिस के बीच तालमेल” से ही एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। विशेष बिंदु:
भितहा थाना को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद अपराधियों पर होगी कड़ी नजर आमजन की शिकायतों का होगा त्वरित निपटारा शांति और समन्वय की दिशा में होगी प्रभावी पहल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!