Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जन सुराज का मतलब जनता का सुंदर राज, सरकार बनने पर पेंशन...

जन सुराज का मतलब जनता का सुंदर राज, सरकार बनने पर पेंशन की राशि ₹2000 प्रतिमाह।

0
303

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


शनिवार की संध्या जौकटिया स्थित मलाही बाजार में जन सुराज की एक विशाल आमसभा संपन्न हुई। बेतिया विधानसभा की भावी प्रत्याशी रंजू कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि जन सुराज का मतलब होता है जनता का सुंदर राज। बिहार की नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई और अराजकता चरम सीमा पर है। बिहार के नौजवान देश के अन्य राज्यों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। बिहार में उद्योग धंधों का घोर अभाव है। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव चाहिए शिक्षा और रोजगार चाहिए। भावी प्रत्याशी रंजू कुमारी ने जोरदार शब्दों में कहां की बिहार में अगर जन सुराज की सरकार बनती है तो नौजवानों का पलायन बंद होगा। पेंशन की राशि ₹2000 प्रति माह दी जाएगी। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए चार प्रतिशत सालाना ब्याज पर कर्ज की सुविधा दी जाएगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। किसानों के लिए मनरेगा मजदूर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार अपने बच्चों के भविष्य के लिए बिहार में बदलाव के लिए सुशासन के राज्य के लिए जन सुराज को वोट दें।


विशाल जनसभा में पहुंचे युवा नेता मनीष कश्यप ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा जात पात की राजनीति करती है। मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों के दिलों में नफरत पैदा करती है। बिहार के नौजवान गुजरात महाराष्ट्र पंजाब हरियाणा दिल्ली आदि राज्यों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। बिहार में कल कारखाने बंद होते जा रहे हैं। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पंगु हो चुकी है। युवा नेता मनीष कश्यप ने उपस्थित विशाल जन समूह से बिहार में बदलाव के लिए पलायन रोकने के लिए भ्रष्टाचार मिटाने के लिए बेरोजगारी दूर करने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज को वोट देने की जोरदार वकालत की।
इस विशाल जनसभा में जिला प्रभारी रविंद्र सिंह इंजीनियर सिकंदर चंद्रा कार्यालय प्रभारी अनिल मिश्रा अनवर आलम बलिस्टर सहनी तूफान सहनी अर्जुन सहनी तबरेज अंसारी अमित कुमार कुशवाहा सुल्तान अंसारी गौरव मिश्रा हरिंदर प्रसाद कुशवाहा रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा एजाज हुसैन विशेष कुशवाहा संजय कुमार चौधरी शिव शंकर प्रसाद वार्ड सदस्य राज किशोर महतो रामायण सहनी गफूर अंसारी आदि उपस्थित थे।
बेतिया विधानसभा की भावी प्रत्याशी रंजू कुमारी ने मंच पर उपस्थित अतिथियों को फूल माला पहनाते हुए अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विशाल जनसभा का संचालन भरत राज ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!