Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाघ की अफवाह से कांवरियों के बीच मची अपरा तफरी

बाघ की अफवाह से कांवरियों के बीच मची अपरा तफरी

0
406

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घनघोर जंगल में अवस्थित कालेश्वर धाम मंदिर में बाघ की अफवाह से भगदड़ मच गई। कांवरिए इधर-उधर भागने लगे। इस अफरातफरी में कुछ शिव भक्त आंशिक रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बालक (कांवरिया) पास के झाड़ियां में शौच के लिए गया था। उसे झाड़ियों में कुछ हलचल सुनाई दी। उसने अचानक बाघ बाघ का शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे अन्य कांवरिया भी सहम गए और भागने की कोशिश करने लगे।जिससे भगदड़ का माहौल बन गया। इस बाबत बाल्मीकि नगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि किसी ने बाघ के आने की अफवाह फैला दी, जिससे भगदड़ मच गई। कुछ कांवरियों को मामूली चोट आई है।
गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!