Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मारपीट मामले में घायल अधेड़ की इलाज के क्रम में मौत

मारपीट मामले में घायल अधेड़ की इलाज के क्रम में मौत

0
249

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार

चौतरवा थाना क्षेत्र के जमादार टोला गांव में शुक्रवार की देर शाम में रोड़ा फेकने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में बेहतर इलाज के लिए बेतिया लेकर जा रहे थे। लेकिन अधेड़ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक जमादार टोला निवासी धर्मनाथ प्रसाद उम्र 50 वर्ष है। इस घटना की जानकारी चौतरवा थाना की पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के चचेरे भाई शंभू प्रसाद समेत अन्य परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम में मृतक धर्मनाथ प्रसाद समेत परिवार के सदस्य अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी क्रम में पड़ोसी सुभाष प्रसाद रामजी प्रसाद समेत आधा दर्जन लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। तथा धर्मनाथ प्रसाद को बांस के डंडा से शर पर प्रहार कर दिया। इस हमले से धर्मनाथ प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने पहुंचे सबिता देवी,संजू कुमारी, मनु प्रसाद भी घायल हो गए। धर्मनाथ प्रसाद के दो पुत्र मुकेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद कुछ दिन पहले बाहर मजदूरी करने के लिए गए है। पत्नी सुशीला देवी की रो रो कर बुरा हाल हो गया है। यह सभी लोग मेहनत मजदूरी कर पेट पालते है। मृतक भी मजदूरी करता था। घर की आर्थिक स्थित नाजुक है। वही प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति पुंज ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम बेतिया में ही कराया गया है। मृतक की पत्नी सुशीला देवी के आवेदन पर आधा दर्जन लोगों ने विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है। आरोपी घर छोड़ फरार हो गए है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र ही किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!