Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा एक प्रखंड के मझौआ पंचायत के नहर से दो दिन बाद...

बगहा एक प्रखंड के मझौआ पंचायत के नहर से दो दिन बाद मिला हरेंद्र चौधरी का शव

0
272

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा एक के मझौआ पंचायत वार्ड 7 के हरेंद्र चौधरी का शव दो दिन बाद प्रशासन को मिला। पुलिस ने शव को अपनी देखरेख में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करया। हरेंद्र चौधरी के रिश्तेदार और गांव के लोगों अस्पताल पहुंचे। रिश्तेदारों का रो रो का बुरा हाल था। बड़े भाई राजेंद्र चौधरी ने बताया कि हरेंद्र चौधरी मेरा छोटा भाई 14 जुलाई को मझौआ सर्किल नहर पार कर रहा था। इसी बीच नहर में 12 बजे दिन में डूब गया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मुझे मिली। जिसे खोजने के लिए हम सभी ने काफी प्रयास किया। उसके बाद प्रशासन द्वारा भी एसडीआरएफ की टीम द्वारा हरेंद्र चौधरी को खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन शव का पता नहीं चल पाया। वही दो दिन बाद बुधवार को प्रशासन को हरेंद्र चौधरी का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल में भेजा गया। मझौआ के पूर्व जनप्रतिनिधि संजय सहनी ने बताया कि हरेंद्र चौधरी बाहर दूसरे राज्य में मजदूरी करते थे मजदूरी के बाद यहां आए थे। घर जाने के क्रम में नहर को पार करते समय नहर में डूब गए। जिसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा हम लोगों को प्राप्त हुई। इसकी सूचना हम लोगों ने प्रशासन प्रशासन को दिया। ग्रामीण का कहना है कि हरेंद्र चौधरी बहुत ही निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। परिवार में पांच बच्चे और बीवी को अपने पीछे छोड़ गए। जिसके भरण पोषण के लिए सरकार और प्रशासन हरेंद्र चौधरी के परिवार को सहायता की गुहार लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!