Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स प्रधानमंत्री का चंपारण आगमन होगी ऐतिहासिक।

प्रधानमंत्री का चंपारण आगमन होगी ऐतिहासिक।

0
220


चंपारण वासियों को मिलेगी विकास योजनाओं की सौगात।


नगर निकाय के क्षेत्रीय प्रभारी ने किया विशेष जनसंपर्क एवं दर्जनों प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 18 जुलाई,शुक्रवार को मोतिहारी आगमन को लेकर नगर निकाय प्रकोष्ठ,भाजपा बेतिया द्वारा एक विशेष जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत दर्जनों प्रचार वाहनों को नगर निकाय के क्षेत्रीय प्रभारी व युवा नेता राहुल कुमार समेत भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन चंपारण की पावन भूमि के लिए ऐतिहासिक अवसर है। यशस्वी प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का आन बान और शान बढ़ा है। देश समृद्धि के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है।आम जनता का समर्थन और उत्साह यह दर्शाता है कि देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हर नागरिक सहभागी है। यह अभियान इसी जनभावना को सशक्त करने का माध्यम है।

इन प्रचार वाहनों के माध्यम से आम जन तक कार्यक्रम की सूचना पहुँचाना और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। वहीं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केशव राज सिंह ने कहा नगर निकाय प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर और गली-गली जाकर लोगों को आमंत्रण देने का बीड़ा उठाया है। हम संकल्पित हैं कि गांधी मैदान में ऐतिहासिक जनसैलाब प्रधानमंत्री के स्वागत में उमड़े। इस अभियान के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता,विनोद चौहान, नीरज तिवारी,अनिल सर्राफ,जयप्रकाश कुमार, विजय कुमार,कृष्ण मुरारी,राहुल,लालबाबू कुमार,श्रवण कुमार,अमित मिश्र सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!