Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वार्ड का विकास करना पहली प्राथमिकता, अर्जुन कुमार

वार्ड का विकास करना पहली प्राथमिकता, अर्जुन कुमार

0
296


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


शेख मझरिया पंचायत के वार्ड नंबर 6 में वार्ड सदस्य पद के लिए हुए उप चुनाव में मतगणना के बाद युवा प्रत्याशी अर्जुन कुमार को विजयी घोषित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी वरुण केतन ने बताया कि शेख मझरिया पंचायत के वार्ड नंबर 6 में वार्ड सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में अर्जुन कुमार ने 22 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र मुखिया को पराजित किया। बताते चले की वार्ड सदस्य पद के लिए कुल दो प्रत्याशी अर्जुन कुमार और राजेंद्र मुखिया चुनाव मैदान में थे। अर्जुन कुमार को 208 मत प्राप्त हुए जबकि राजेंद्र मुखिया को 186 मत प्राप्त हुए थे।

प्रखंड सभागार में हुई मतगणना उपरांत वार्ड सदस्य पद पर विजयी अर्जुन कुमार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। विजेता अर्जुन कुमार को समर्थकों द्वारा अबीर गुलाल लगाते हुए फूल माला पहनाया गया तथा जीत का जश्न मनाया गया। अपनी जीत पर अर्जुन कुमार ने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा की अपने वार्ड का संपूर्ण विकास करना पहली प्राथमिकता रहेगी। आवास योजना वृद्धा पेंशन राशन कार्ड आदि जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लाभुकों को लाभ दिलाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। बताते चले की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!