Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ऋण मुक्ति ,शारीरिक कष्ट निवारण और दुर्घटना से बचाव के लिए भौम...

ऋण मुक्ति ,शारीरिक कष्ट निवारण और दुर्घटना से बचाव के लिए भौम प्रदोष व्रत रखने की परम्परा – डी. आनंद

0
288

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

औरंगाबाद- आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी भौम प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर ” एक शाम शिव पार्वती के नाम ‘ भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शिव मंदिर परिसर में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शिव चालीसा के पाठ से किया गया। मुख्य अतिथि व्यवसाई बबलू गुप्ता ने कहा कि आज का दिन मंगलवार होने के चलते हनुमान जी की भक्ति के लिए भी शुभ है। भक्त महेंद्र शर्मा ने कहा कि यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। भक्त डी.आनंद ने विभिन्न भजनों द्वारा शिव पार्वती की महिमा का गुणगान किया। वार्ड प्रतिनिधि जितेंद्र यादव एवं बबलू सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के कठिन प्रयासों से ऐसे सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महा प्रसाद की व्यवस्था महेंद्र शर्मा एवं एस .कुमारी द्वारा की गई। पुजारी आलोक उपाध्याय एवं शशिकांत त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रों द्वारा विश्व शांति की कामना की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सत्संगी गौरव कुमार ने कहा कि इस सत्संग कार्यक्रम में आने से ज्ञानवर्धन होता है। इस मौके पर सत्येंद्र यादव, पिंटू कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार ,बिरजा यादव, संतोष कुमार राय ,अंजू देवी, राजेश शर्मा ,नागेंद्र कुमार यादव ,महेंद्र शर्मा, रोहित कुमार ,बबलू सिंह उर्फ डब्लू सिंह, एवं गुड्डू यादव की भूमिका सराहनीय रही। विदित हो कि संस्था द्वारा स्थानीय चौक चौराहों पर भी लावारिस दिव्यांग जन और जरूरतमंदों के बीच फूड पैकेट का वितरण करके मानवता का संदेश दिया जाता है। इन सामाजिक कार्यों में संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी और कर्नाटक राज्य प्रभारी स्वरांजलि सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!