Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चिकित्सा वरदान और चिकित्सक भगवान’ कार्यक्रम ने बढ़ाया डॉक्टरों का मान!

चिकित्सा वरदान और चिकित्सक भगवान’ कार्यक्रम ने बढ़ाया डॉक्टरों का मान!

0
232

विजय कुमार शर्मा बगहा, प०चम्पारण (बिहार)
06-07-2025

वाल्मीकि नगर -अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय चलंत सम्मान कार्यक्रम चिकित्सा वरदान और चिकित्सक भगवान का समापन शनिवार की देर शाम सुरजी हेल्थ केयर वाल्मीकि नगर में किया गया । संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तकों से लोकप्रिय चिकित्सक डॉक्टर राजू प्रसाद को तथा अपोलो क्लिनिक पहुंचकर संस्था के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर लक्ष्मण कुमार को सम्मानित किया। चिकित्सकों की क्लीनिक में जाकर संस्थान के सदस्यों ने स्वयं उन्हें अंगवस्त्रम एवं धार्मिक पुस्तकों द्वारा सम्मानित किया। यह अभिनव पहल चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और समाज में उनके योगदान को रेखांकित करने हेतु की गई। थरुहट की राजधानी हरनाटांड़ स्थित सुनैना स्मृति सेवा संस्थानके लोकप्रिय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर कृष्ण मोहन राय ,डॉ. मृत्युंजय कुमार राय, डॉ संजय कुमार एवं ध्रुव नेत्रालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चिंतामणि काजी को सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान आद्या अल्ट्रासाउंड के संस्थापक जय कुमार गुप्ता को भी सम्मान प्राप्त हुआ। डॉक्टर कृष्ण मोहन राय ने कहा कि संस्था का कार्य अति सराहनीय है।

विदित हो कि इस चलंत सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ विगत 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर औरंगाबाद से किया गया था। इस क्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई महिला और पुरुष चिकित्सक सम्मानित किए गए। बेतिया की महिला चिकित्सक डॉक्टर संजीदा परवीन, आयुष चिकित्सक डॉ. वासुदेव महतो, डॉक्टर संजय कुमार सिंह, डॉक्टर रामायण सिंह, के कार्यों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की गई। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए एक जीवंत वरदान हैं, उनका सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। रवीश पांडे ने कहा कि चिकित्सा वरदान और चिकित्सक भगवान एक अनूठा चलंत कार्यक्रम है। निर्माता एचेल थारू ने कहा कि ऐसी सम्मान यात्रा हर वर्ष आयोजित होनी चाहिए। इस कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया, और संस्थान की इस पहल की सर्वत्र सराहना की गई। इस कार्यक्रम में वर्ल्ड मीडिया विजन नई दिल्ली के सीईओ राजेश कुमार गुप्ता, महाराजगंज के स्वास्थ्यकर्मी एवं समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, फौजी विद्यासागर राणा तथा पीडीएस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। अभिनेता सोनू चौधरी, कोषाध्यक्ष शिवचंद्र शर्मा, सचिव अखिलानंद, फाइटर जयदेव कुमार, बैकुंठ काजी, वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार , गायक नंद महतो, सुमन देवी,और सत्येंद्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!