Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सभी मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण फार्म भर कर बीएलओ को करना...

सभी मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण फार्म भर कर बीएलओ को करना होगा जमा

0
201

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा दो प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण फर्म का वितरण बीएलओ और सुपरवाइजर के माध्यम से मतदाताओं को दिया जा रहा है। बीडीओ ने बताया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण फर्म सभी मतदाताओं को भरना अनिवार्य है । फार्म में अपने जन्म से संबंधित दस्तावेजों को संलग्न करना होगा। जिसके लिए चुनाव आयोग द्वारा मिले निर्देश के अनुसार सभी बीएलओ को विशेष पुनरीक्षण फॉर्म का वितरण किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि वैसे मतदाता जिनका जन्म 1 जून 1987 के पूर्व हुआ है उन्हें जन्म प्रमाण पत्र या अन्य 11 सूचियां में एक कागजात की छाया प्रति फॉर्म के साथ जमा करने होंगे । वहीं दुसरी ओर जिन मतदाताओ का जन्म 1 जुलाई 1987 और 2 दिसंबर 2004 बीच हुआ है । उन्हें अपना और माता-पिता के जन्म का प्रमाण पत्र या 11 सूची में से एक दस्तावेज विशेष पुन निरीक्षण फार्म में संलग्न करना होगा। बीडीओ ने बताया कि वाल्मीकिनगर 01 विधानसभा क्षेत्र के 177 बूथों लिए 17 सुपरवाइजर इस कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं। और बगहा 04 विधानसभा के 72 बूथों के लिए 7 सुपरवाइजर नियुक्त किया गए है। जिनका कार्य विशेष पुन निरीक्षण फॉर्म को भरवा कर ससमय विभाग में बीएलओ और सुपरवाइजर को जमा करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!