Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शिक्षक और छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

शिक्षक और छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

0
250

वर्षा होते ही शुरू हुआ विद्यालयों में पौधरोपण,अब विद्यालयों का कैंपस दिखेगा हरा भरा

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ /गोपालगंज बरसात शुरू होते ही विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय परिसर को हरा भरा बनाया जा रहा है। स्थानीय प्रखंड के पैठानपट्टी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश, प्रधानाध्यापक ललन कुमार विद्यार्थी ने पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसके बाद शिक्षक और छात्रों ने विद्यालय परिसर में आम, जामुन, आंवला , गुड़हल, सहजन आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश ने शिक्षकों, छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने जन्मदिन, शादी वर्षगांठ, शादी विवाह, पूर्वजों की पुण्यतिथि सहित सभी कार्यक्रमों के दिन एक पौधा अवश्य लगाएं। छात्रों को भी पठन पाठन के क्रम में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक की जाए। पर्यावरण मित्र ने यह भी कहा कि तप्ती धरती को पौधा ही बचा सकता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाने की आवश्यकता है। शिक्षकों से विद्यालय में एक एक नामित पौधे लगाने का निवेदन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय कैंपस को पर्यावरण मित्र के नेतृत्व में हरा भरा बनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज की गई है। वही पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश द्वारा प्रखंड के रामाशंकर देवी इंटर कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, प्राथमिक विद्यालय बलूही में भी शिक्षकों के साथ पौधरोपण कर विद्यालय को हरा भरा बनाने का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर शिक्षक राज कुमार यादव, अखिलेश्वर सिंह, आदित्य सिंह, पुनीता कुमारी, मनीष कुमार, संजीव कुमार राम, बाबुनंद शर्मा, रम्मी देवी, अफान खान, सुप्रिया कुमारी, अरुण कुमार मिश्र, निर्मला सिंह, राही परवीन सहित सभी शिक्षक व छात्र आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!