Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा मझौलिया में निकाल गई नारी न्याय पद...

यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा मझौलिया में निकाल गई नारी न्याय पद यात्रा।

0
204

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा₹2500 प्रतिमाह।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार


यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव पुजारी के नेतृत्व में गुरुवार को यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा हाई स्कूल चौक से प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल यूथ कांग्रेस के नेताओं के हाथों में पार्टी का बैनर और झंडा था तथा राहुल गांधी और सोनिया गांधी जिंदाबाद का नारा लगाया जा रहा था। कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने बताया कि केंद्र और बिहार की सरकार किसान विरोधी है। आज देश में महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा देश को जातियों में बांटने का प्रयास कर रही है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि पुजारी ने बताया कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो प्रत्येक महिला को प्रतिमाह ₹2500 दिए जाएंगे साथ ही गैस सिलेंडर₹500 में उपलब्ध कराया जाएगा। माई बहन योजना के तहत 200 यूनिट बिजली फ्री में दिया जाएगा पेंशन की राशि प्रतिमाह ₹1500 की जाएगी। इस पदयात्रा रैली में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह रजनीश कुमार पांडे मोहम्मद साहिल आजाद आलम राहुल कुमार अफरोज अंसारी रोशन कुमार सोनू कुमार प्रकाश कुमार सहित अन्य युवा कांग्रेसी नेता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!