Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री की बैठक सम्पन्न।

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री की बैठक सम्पन्न।

0
272

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारन, बिहार

बेतिया में जनक राम, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग-सह-अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक सम्पन्न हुयी। जिला पदाधिकारी ने माननीय अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को ट्री पॉट देकर स्वागत किया। पूर्व की बैठक से संबंधित कार्यवाही के अनुपालन प्रतिवेदन से बैठक की शुरूआत की गयी। इस बैठक में गरीबी हटाओं, जनशक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन-जन का स्वास्थ्य, सबके लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, बस्ती सुधार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास, ई-शासन आदि एजेन्डा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति से माननीय अध्यक्ष सहित सभी 20 सूत्री सदस्यों को अवगत कराया गया। उप विकास आयुक्त,  सुमित कुमार द्वारा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से एजेंडावार विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

20 सूत्री की बैठक में माननीय सांसद,  संजय जायसवाल ने मझौलिया प्रखंड अंतर्गत बहुअरवा विद्यालय की बाउंड्री वॉल को अतिक्रमणमुक्त कराते हुए अविलंब निर्माण, बेतिया में पशु चिकित्सालय के लिए उपर्युक्त भूमि का चयन, बेतिया नगर निगम क्षेत्र में बीपीसीएल द्वारा पाईप लाइन बिछाने हेतु मैप की उपलब्धता से संबंधित अपनी बात रखी। माननीय सांसद, सुनील कुमार ने पकड़ी पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की उपस्थिति, लौरिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग में लौरिया अशोक स्तंभ के समीप एप्रोच का निर्माण, बगहा के शास्त्रीनगर विद्यालय में मिट्टी भराई कार्य, दोन कैनाल के 144 आरडी पर नये पुल का निर्माण कराने की बात कही। इसी तरह माननीय मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार श्रीमती रेणु देवी ने अमृत सरोवर, मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में विद्युत तार की मजबूती, ट्रांसफॉर्मर का अधिष्ठापन, गुदरा में सुचारू विद्युत आपूर्ति, पासवान चौक से जगीराहा रोड को मानक के अनुरूप निर्माण कराने, माननीय विधायक श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने मनरेगा, चौहट्टा एवं मधुरी क्षेत्र के लोगों के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड निर्माण कराने हेतु कैम्प का आयोजन करने, स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी सहित अन्य विषयों के संदर्भ में अपने मंतव्य व्यक्त किए। माननीय विधायक राम सिंह ने बगहा क्षेत्र के लिए पर्याप्त यूरिया का आवंटन, पारदर्शी तरीके से आवास योजना का क्रियान्वयन, आवास सर्वें विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप कराने, सिंचाई व्यवस्था, चंवर सफाई, बगहा के चखनी में नाल निर्माण, अग्निपीड़ितों को ससमय मुआवजा राशि प्रदान करने, कबीर अंत्येष्टि राशि का समय पर वितरण आदि विषयों पर अपनी बातों को रखा। माननीय विधायक,  नारायण प्रसाद ने निर्धारित मात्रा में लाभुकों को खाद्यान्न की उपलब्धता, पखनाहा क्षेत्र में गंडक नदी से कटाव को रोकने, नदी से बालू की निकासी पर रोक लगाने आदि विषयों पर अपनी बातों को रखा। इसके साथ ही माननीय विधान पार्षद आफाक अहमद, माननीय विधान पार्षद भीष्म सहनी, माननीय विधान पार्षद सौरभ कुमार सहित जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा भी बारी-बारी से अपनी समस्याओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उनके निराकरण की दिशा में समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

जनक राम, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग-सह-अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ने कहा कि सभी सदस्यों के विचारों को सुना गया। अत्यंत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में 20 सूत्री की बैठक हुई है। हम सभी जिले में विकास की कड़ी को जनता के बीच ले जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका उदेश्य है कि सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक सुलभता के साथ पहुंचाया जाना है। पश्चिम चम्पारण जिले के पदाधिकारी अपने दायित्वों का निवर्हन अच्छे तरीके से कर रहें हैं। कुछ कमियां है, जिसे दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि माननीय सदस्यों द्वारा उठाये प्रश्नों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। जिलाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने माननीय अध्यक्ष जिला 20 सूत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि 20 सूत्री की बैठक में माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा उठाये गये प्रत्येक विषयों को गंभीरता से लिया जायेगा। माननीय अध्यक्ष के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा। उप विकास आयुक्त, श्री सुमित कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक समाप्त की गयी।इस अवसर पर माननीय मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार श्रीमती रेणु देवी, माननीय सांसद, संजय जायसवाल, माननीय सांसद,  सुनील कुमार, माननीय विधायक, श्री राम सिंह, माननीय विधायक,  उमाकांत सिंह, माननीय विधायक, वीरेन्द्र गुप्ता, माननीय विधायक, नारायण प्रसाद, माननीय विधान पार्षद, भीष्म सहनी, माननीय विधान पार्षद सौरभ कुमार, माननीय विधान पार्षद  आफाक अहमद सहित अन्य माननीय 20 सूत्री के सदस्यगण सहित जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, धर्मेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, लक्ष्मण तिवारी, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!