Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ नाबालिक बच्चा गिरफ्तार।

पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ नाबालिक बच्चा गिरफ्तार।

0
202

गोपालगंज बिहार से जमीरुल हक की रिपोर्ट

मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस।

गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के पिपरा खास गांव में की गई। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब बालक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया
हथुआ SDPO आंनद मोहन गुप्ता ने को प्रेस वार्ता कर बताया कि पकड़े गए बालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाया और किस उद्देश्य के लिए रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!