Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गोपालगंज के मीरगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से एक...

गोपालगंज के मीरगंज में आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी फटने से एक की मौत, मचा हड़कंप

0
265

गोपालगंज बिहार से जमीरुल हक की रिपोर्ट

गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब गैस टंकी फटने से एक मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद मीरगंज के वार्ड नंबर 6 में रहने वाले अरुण पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बंगाल का निवासी था।जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में तकनीकी खराबी आने के बाद मरम्मत के लिए मिस्त्री को बुलाया गया था। खराबी ठीक करने के दौरान अचानक गैस टंकी में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे वह वहीं गिरकर दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद दूसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगो को हिरासत में लिया है.स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!