Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार।

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार।

0
184

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बावजूद भी कारोबार कर रहे अनिल यादव, सा०-बिरती,थाना-बथवरिया, जिला प० चम्पारण के घर में भारी मात्रा में शराब रखें जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। जिस पर तत्वरित कार्रवाई के संज्ञान में पुलिस उक्त सूचना के सत्यापन एवं छापेमारी हेतु बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा छापेमारी के क्रम में अभियुक्त अनिल यादव, सा०-बिरती, थाना-बथवरिया, जिला प०चम्पारण के घर में छुपा कर रखे गए कुल-776.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बताते चले की सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश होने के वजह से बिहार में प्रतिबंधित शराब को आसानी से पुलिस प्रशासन की मिली भगत होने के वजह ही लाई जा रही है जिसको कारोबारी डबल भाव में बेचकर मालामाल हो रहे हैं। एवं गरीब मजदूर पियक्कड़ कंगाल हो रहे हैं। आए दिन देखने को मिलता है कि कीमती गाड़ियों से शराब की तस्करी में पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आते जाते रहती है। जैसे की बिहार में दारू भगवान की तरह हो गया है जो दिखता कहीं नहीं है बिकता हर जगह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!