Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाढ़ पूव तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक की गई

बाढ़ पूव तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक की गई

0
251

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड सह अंचल बगहा दो में बढ़पुर तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार हुई। इस बैठक में बगहा दो प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम, अंचलाधिकारी के मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर आपदा विभाग की ओर से कुछ महत्वपूर्ण निर्देश पदाधिकारी और कर्मियों को दिया गया। इसके साथ ही इस बैठक में जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
इन सभी लोगों को गंडक बराज से ज़्यादा पानी छोड़े जाने के क्रम में बाढ़ का पानी शहर और ग्रामीण क्षेत्र घुसने पर किस तरह की तैयारी विभाग द्वारा करनी है। जिसको लेकर इस बैठक में चर्चा की गई है। अगर किसी प्रकार की आपदा होती है तो सुरक्षा के क्या-क्या उपाय किए जाएंगे जिस बैठक में बताया गया। इस अनुश्रवण समिति बैठक में अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, चिकित्सा विभाग, मनरेगा ,आईसीडीएस आदि के पदाधिकारी और कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिया गया। साथी इस बैठक में जनप्रतिनिधियों में सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कुमार उर्फ गिरी बाबू , कुंदन सिंह नगर वार्ड पार्षद 8, मोहन गुप्ता नगर वार्ड पार्षद 2, पंचायत के वार्ड सचिव आदि बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर और किसी भी तरह के आपदा होने पर तैयार रहने को कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!