Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बथवरिया पुलिस ने अनिल यादव के घर से 776.8 लीटर विदेशी शराब...

बथवरिया पुलिस ने अनिल यादव के घर से 776.8 लीटर विदेशी शराब किया बरामद

0
318

एएसपी रामनगर द्वारा टीम गठित कर अनिल यादव के घर छापा मार कर विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरुवार के दिन प्रेस वार्ता किया गया। जिसमें बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सूचना मिली कि अनिल यादव सा० बिरती थाना बथवरिया के घर बड़ी मात्रा में शराब रखा हुआ है। जिस पर मेरे निर्देश के अनुसार रामनगर की एएसपी सह एसडीपीओ दिव्यांजलि के द्वारा पुलिस की टीम गठित कर छापेमारी किया गया। जिसमें अनिल यादव के घर से विदेशी शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। जिसमें 8 पीएम 45 कार्टून , रॉयल स्टेज के 375 एमएल के 14 एवं 750 एमएल के 4 कार्टून , किंगफिशर 18 कार्टून और खुला 20 पीस पुलिस ने बरामद किया इन सभी की कुल मात्रा 776.8 लिटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद कर जप्त किया। इसके साथ ही पुलिस ने अनिल यादव को गिरफ्तार किया और आगे की करवाई में इसे जेल भेजा जा रहा है। इस छापेमारी दल में रामनगर थाना के पु०नि० अभय कुमार पुलिस निरीक्षक अंचल रामनगर, रामानन्द ठाकुर पु०अ०नि० कामेश कुमार, थानाध्यक्ष बथवरिया थाना, मुकेश कुमार, बाली लोहार के साथ बथवरिया थाना के पुलिस बल के मौजूदगी में इस छापेमारी को अंजाम दिया गया। बगहा एसपी ने कहा कि बगहा पुलिस द्वारा लगातार शराब के धंधे में लिप्त कारोबारी और धंधेबाजो को पुलिस छोड़ेगी नहीं। पुलिस की नजर बगहा पुलिस जिला के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों पर है। लगातार पुलिस द्वारा शराब के धंधे में लिप्त कई वाहनों और कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!