Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में बीएलटीएफ की बैठक संपन्न

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में बीएलटीएफ की बैठक संपन्न

0
278

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद की अध्यक्षता में बीएलटीएफ की बैठक संपन्न की गई। आयोजित बैठक में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लक्ष्य पर चर्चा हुई। जिसमें गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीबी के मरीजों की खोज करने की बात कही गई। बैठक में गावी योजना के तहत पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शकील अहमद, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रंजना राय, डॉ. महम्मद लुकमान,सीडीपीओ पूनम कुमारी , प्रधान लिपिक शिवशांत कुमार पिसीआई गाभि के ब्लॉक कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार,डाटा इंट्री ऑपरेटर रबिन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!