Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आंगनबाडी केंद्रों पर सेविकाओं के द्वारा किया गया समाजिक अंकेक्षण

आंगनबाडी केंद्रों पर सेविकाओं के द्वारा किया गया समाजिक अंकेक्षण

0
194

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़ (गोपालगंज) बुधवार को विभागीय निर्देशानुसार मांझा प्रखण्ड अंतर्गत संचालित आंगनबाडी केंद्रों पर आंगनबाडी सेविकाओं के द्वारा समाजिक अंकेक्षण किया गया । जिसमें उपस्थित लाभुकों को आंगनबाडी केंद्र के माध्यम से सरकार के द्वारा दी जाने वाली लाभ की जानकारी आंगनबाडी सेविकाओं के द्वारा देते हुए बताया गया कि 6 माह से तीन वर्ष के बच्चों और गर्भवती तथा धात्री महिला को सुखा राशन प्रत्येक माह टी एच आर के रूप में वितरण किया जाता है ।तथा आंगनबाडी केंद्र में स्कूल पूर्व शिक्षा लेने तीन वर्ष 6 वर्ष तक के बच्चों को मीनू के अनुसार पोषाहार दी जाती है । तथा बाल जननी कार्यक्रम के तहत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म देने वाली माता को बच्चे की देखभाल हेतु 1400 सौ रुपया मिलता है । तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण कराने वाली महिला को सरकार के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से प्रोत्साहन राशि के रूप में दो हजार रुपया दी जाती है । प्रथम गर्भवती माता के द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के तहत आवेदन आँगन बाड़ी केंद्र के माध्यम से करने पर सरकार के द्वारा बच्चे और माता की देखभाल हेतु तीन किस्तो में 500 0 हजार रुपया दी जाती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!