Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में 65 वाहिनी एसएसबी ने नशा मुक्त भारत अभियान पर निकाली...

बगहा में 65 वाहिनी एसएसबी ने नशा मुक्त भारत अभियान पर निकाली जागरूकता रैली ।

0
253

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

सशस्त्र सीमा बल, बेतिया (बिहार) के कार्यवाहक कमांडेंट कोजा राम लोमरोड़ द्वितीय कमान अधिकारी, के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । बगहा के डी एम एकेडमी विद्यालय के छात्र और एसडीएएच अस्पताल के कर्मचारी एवं 65 वाहिनी के कार्मिकों के द्वारा जागरूकता रैली एसडीएएच अस्पताल बगहा, से बगहा बाजार तक आयोजित की गई ।

इस अवसर पर एसडीएएच अस्पताल बगहा के डाक्टर एस. पी. अग्रवाल ने बताया कि नशा मुक्त जीवन जीने के लिए परिवार और दोस्तों का सहयोग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यदि समाज भी इस समस्या के खिलाफ एकजुट हो जाए, तो नशे पर काबू पाया जा सकता है। एक नशा मुक्त समाज न केवल स्वस्थ बल्कि सशक्त भी होता है। हमें इस दिशा में जागरूकता फैलाने और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।

मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या से निपटने और भारत को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) की शुरूआत की गई थी । मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याएं होती हैं। नशे को देश से मुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए और इससे होने वाली हानियों के विषय में जानकर खुद को इससे दूर रखना चाहिए ।

इस कार्यक्रम के दौरान एसडीएएच अस्पताल बगहा के डाक्टर एस. पी. अग्रवाल, देवीदत मालवी, सहायक एन.एन.सी. प्रभारी डी एम एकेडमी विद्यालय बगहा, एसडीएएच अस्पताल के कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी तथा सशस्त्र सीमा बल के जवान बड़ी संख्या जागरूकता रैली में उपस्थित रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!