Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा बरवल रोड में एक ऑटो सवारी के साथ पलटा, बाल बाल...

बगहा बरवल रोड में एक ऑटो सवारी के साथ पलटा, बाल बाल बच्चे लोग

0
186

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा बरवल सेमरा रोड में मंगलवार के दिन एक ऑटो अनियंत्रित होकर रोड के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस ऑटो में बगहा स्टेशन से सेमरा जाने वाले सवारी बैठी थी। ऑटो में ज्यादातर महिला सवारी थी। एक मोटरसाइकिल को बचाने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। रोड पर चल रहे स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत ऑटो पर सवार सवारियों को बचाया गया। सवार लोगों द्वारा बताया गया की बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो खेत में पलट गया। लेकिन महिलाओं को हल्की कमर पैर पर चोट लगी। स्थानीय लोगों द्वारा  परिजनों को फोन कर बुलाया गया और उन्हें उनके  दूसरे ऑटो के माध्यम से घर भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऑटो चालक नाबालिक है। जिसके द्वारा ऑटो चलाया जा रहा था। सिंगल सड़क होने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। जिसके कारण सवार लोगों को हल्की चोटें आई। सवाल यह उठता है कि किस प्रकार पुलिस प्रशासन और यातायात द्वारा ऐसे नाबालिक लड़कों को ऑटो चलने दिया जा रहा है। जिनके पास लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस प्रशासन को कमर्शियल वाहनों के चालकों की भी जांच करनी चाहिए। जिससे इस तरह की अप्रिय घटना न घट सके। इस घटना में सवार लोग बाल बाल बच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!